ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं से  बिंदुखत्ता को साइकिल द्वारा लौट रही युवती से हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

विदेश में नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति से 3 लाख 80 हज़ार की ठगी, भेजा बहरीन 

गत दिवस बिन्दुखत्ता निवासी युवती द्वारा कोतवाली लालकुआं में आकर तहरीर देते हुए बताया कि शाम लगभग 8 बजे वह हल्द्वानी से ड्यूटी कर वापस लौटते हुए लालकुआं से साइकिल द्वारा अपने घर बिंदुखत्ता को जा रही थी.

हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से बिंदुखत्ता जाने वाले रास्ते में सुनसान स्थान पर एक बदमाश द्वारा जबरन दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। मौके पर राहगीरों के आ जाने के चलते युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं मे धारा 341/ 376/ 511/ 506/ 354( घ ) आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान के सुपुर्द की गई। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त घटना को संवेदनशील मानते हुए कोतवाली

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

लालकुआं की टीम द्वारा तुरंत आरोपी बदमाश की तलाश शुरू करते हुए घटनास्थल से लेकर लालकुआं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला जिसके आधार पर एक युवक को उक्त महिला का पीछा करते हुए देखा गया।

रेलवे की भूमि पर हुए कब्जों के खिलाफ रेल प्रशासन ने छेड़ा अभियान, जेसीबी से जमींदोज होते देख कब्जेदारियों ने किया विरोध

पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान करते हुए उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर ली तथा आरोपी राहुल सक्सेना पुत्र रामेश्वर सक्सेना उम्र 28 वर्ष निवासी लाइनपार संजयनगर हाथी खाना लालकुआं को दबोच कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के पास से बरामद आरोपी की चप्पल और उसकी मोटरसाइकिल नंबर की भी शिनाख्त कर ली साथी आरोपी का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक वन्दना चौहान, कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद और
कॉन्स्टेबल तरुण मेहता शामिल थे।

हल्दूचौड़ में आपसी विवाद के चलते दिनदहाड़े लहराए गए तमंचे,एक युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad