ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने आवास पहुंचकर जाना हाल, सांसद अजय भट्ट ने दूरभाष पर की बातचीत; शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

लालकुआं। दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने आज अजय उप्रेती के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्री उप्रेती के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि बीती 12 अक्टूबर को अजय उप्रेती अपनी धर्मपत्नी के साथ अपने मूल जनपद चंपावत से लौट रहे थे। इसी दौरान स्वाला के निकट पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण दोनों घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनका उपचार चल रहा है और वर्तमान में उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 5,222 सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, पुलिस से लेकर शिक्षक और फॉरेस्ट गार्ड तक मिलेंगे नौकरी के अवसर

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, दीपेंद्र कोश्यारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल, खष्टी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंदर सिंह बिष्ट, बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल, भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, मोहन चंद्र कुड़ाई, राकेश वर्मा, लक्ष्मण धपोला, प्रकाश आर्य, प्रकाश कापड़ी, रणजीत राम, उम्मेद राम, रमेश कुमार, मीना रावत, प्रकाश जैन, रजनीश दुबे, रवि राणा, गोपाल जोशी, रोहन चौधरी, संजीव शर्मा, हरीश बिरखानी, हरीश जोशी, डॉ. आशुतोष पंत, राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, श्याम सिंह नेगी, भुवन जोशी, एडवोकेट मोहन कांडपाल, एडवोकेट पंकज सुयाल, त्रिभुवन उप्रेती, ललित मोहन तिवारी, रिंपी बिष्ट, मोहित गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती तथा संतोष बाबू कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत, दो गंभीर

इसके अलावा पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक, भारतीय वीर सैनिक स्कूल के प्रबंधक वसंत पांडे, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, समाजसेवी आर्यन शर्मा, गोविंद बल्लभ भट्ट, प्रेम चंद्र दुम्का और राबिन शर्मा सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी अजय उप्रेती के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

सांसद अजय भट्ट ने भी दूरभाष पर जाना हाल

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने भी दूरभाष पर वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी की मुलाकात

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी, प्रचारिका बाई जी, जीविका बाई जी, विरक्ता बाई जी तथा महात्मा आलोकानंद जी सहित समिति से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं प्रेमीजन भी उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने अजय उप्रेती की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

वहीं, दतिया धाम से मां बगलामुखी के परम उपासक सत्य साधक बृजेंद्र पांडे गुरुजी, श्रीनगर गढ़वाल से मां काली के उपासक डॉ. अखिलेश चमोला, मां दूनागिरि धाम के पुजारी नंदन गिरी जी तथा मां कोटगाड़ी धाम, पांखू के भक्त योगानंद महाराज ने भी दूरभाष पर उनसे संपर्क कर शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया।

अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बीच क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार मिल रही शुभकामनाओं और सहयोग से उनके परिजनों का भी उत्साह बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।