ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं

एक प्रदेश एक रॉयल्टी नियम को प्रदेश में लागू करने को लेकर डंपर एसोसिएशन के नेतृत्व में 2 विधायकों के साथ खनन व्यवसाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, खनन व्यवसाईयो ने अभिलंब रॉयल्टी की दरें कम करने समेत कई महत्वपूर्ण खनन से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, तथा समस्या का त्वरित गति से निराकरण की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अभिलंब सकारात्मक कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत और रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले डंपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत की, तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री से विस्तृत रूप से बातचीत करते हुए खनन व्यवसायियों ने कहा कि रॉयल्टी की दरें कम करने के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए मोटी रकम साढ़े 7 हजार रुपए निर्धारित कर दी है, जबकि बाजार में जीपीएस सिस्टम 12 सौ से 15 सौ तक का लगाया जा रहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में गाड़ियों की फिटनेस 14 सौ रुपये में की जा रही थी, वही फिटनेस अब 14 हजार 5 सौ रुपये में की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

खनन व्यवसायियों ने कहा कि उनका व्यवसाय सरकार की इन गलत नीतियों के चलते पूरी तरह अब चौपट हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत करते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करवाने का उन्हें आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इस अवसर पर डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, खनन व्यवसाई मनोज मठपाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र जग्गी, हरीश भट्ट, पूरन पाठक, हरीश चौबे, पम्मी सैफी सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad