ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी मिली

हल्द्वानी में छात्र को घेरकर की गयी मारपीट, 12 की परीक्षा देकर लौट रहा था छात्र, गंभीर हालत में भर्ती

ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

मूलरूप से यूपी के रामपुर मिलक स्थित राजपुरा निवासी हरसहाय (40) रुद्रपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह सिडकुल की कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे से उनकी ड्यूटी थी।

काम पर जाते समय कंपनी से कुछ दूर पहले अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर घायल पड़े कर्मचारी को देख रुद्रपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया जहां से एसटीएच रेफर कर दिया। मंगलवार रात तीन बजे हरसहाय ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

नींद की गोली मिलाकर की प्रेमिका के नाबालिग भाई की हत्या और शव को अपने घर पर जाकर दफनाया 

उधर कंपनी से जब परिजनों को फोन कर हरसहाय के काम पर न आने की बात बताई गई तो वे भी परेशान होकर ढूंढखोज में जुट गए। जानकारी के लिए सिडकुल चौकी पहुंचे तो उन्हें हर सहाय के घायल होने की बात पता चली।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

परिजन जब एसटीएच पहुंचे तो वहां निधन होने की खबर मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad