ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कक्षा 12 की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र की साथ के ही लड़के से किसी बात पर अनबन हो गई। कुछ देर बाद उस लड़के ने अपने साथियों को बुलाया और रास्ते में छात्र को घेरकर उससे मारपीट शुरू कर दी। मौके पर छात्र का भाई पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। लहूलुहान छात्र को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। छात्र के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौला खनन संघर्ष समिति एवं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के बीच हुआ समझौता, 91 दिनों से चल रहा धरना समाप्त

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

भोटिया पड़ाव क्षेत्र के शांतिनगर निवासी उर्बादत्त शर्मा जनरल स्टोर व्यापारी हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका बेटा नैनीताल मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे रितांशु परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मयंक नाम के युवक से गलतफहमी के चलते बहसबाजी हो गई।

इसी दौरान मयंक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि दो नहरिया मार्ग पर एक मॉल के पास मयंक ने रोहिल आर्या, राहुल सोराली, अक्कू ठाकुर धीरज और यश कुमार के साथ रितांशु को घेर लिया और उससे मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

इसी बीच वहां से गुजर रहा रितांशु का तहेरा भाई राहुल भी अपने भाई से विवाद होता देख वहां रुक गया और बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया।

व्यापारी का आरोप है कि उनके भतीजे के सिर पर देसी कट्टे की बट से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसके सिर में नौ टांके आए हैं। इधर शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी युवकों का गुट मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

घायल छात्र और उसके भाई को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। देर शाम व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मयंक, रोहिल आर्या, राहुल सोराली, अक्कू ठाकुर धीरज और यश कुमार के खिलाफ, उपद्रव करने, विधि विरुद्ध भीड़ जमा करने, जानलेवा हमला करने और रुपयों की हानि पहुंचाने की धारा समेत मारपीट व धमकाने की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

मामले की जांच एसआई कुमकुम धानक को सौंपी गई है।

ब्लैकमेल करना युवक को पड़ा भारी हल्द्वानी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad