खबर शेयर करें -

देर रात क्लेमेंट टाउन क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना में पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गाडी के जगह इस बार पलट गयी बाइक, जानिए अतीक अहमद के बेटे असद और विकास दुबे के एनकाउंटर में ?

देर रात क्लेमेंट टाउन क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। घटना में पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध युवकों को गुरुवार शाम पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बता दें युवक बर्थडे पार्टी के दौरान दो छात्रों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  📰 ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती, 20 हजार लोग प्रभावित

इसके बाद वहां दो गट हो गए। हालांकि पार्टी के दौरान दोनों गुटों में समझौता हो गया था। लेकिन पार्टी के बाद छात्र बाहर निकले तो फिर से विवाद हो गया। बुधवार देर रात क्लेमेंट टाउन इलाके के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीच सड़क में दोनों गुटों ने लात.

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

घूसे लाठी डंडे और एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।बता दें हिंसक झड़प में दोनों गुटों के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। झड़प में एक वाहन को युवकों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को बरामद कर सीज कर लिया है।

लालकुआं और रुद्रपुर के प्लाट बेचने के नाम पर 40.25 लाख की ठगी, आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

घटना के बाद ग्राफ़िक एरा संस्थान के एक छात्र का नाम प्रकाश में आने के बाद एसएसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रबंधन द्वारा संस्थान से निलंबित कर दिया है। छात्रों में देर रात जब हंगामा चल रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी थी।

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक

लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी सतेंद्र भाटी एसएसआई राकेश पंवार को लाइन हाजिर कर दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी रानीपोखरी शिशुपाल राणा को क्लेमेंट टाउन थाने का नया एसओ नियुक्त किया है।

तमंचा लगाकर हल्द्वानी की सड़कों में घूम रहे किशोर को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad