ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चीन समेत छह देशों से फ्लाइट से आने वाले यात्र‍ियों की आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच की जा रही है. इंड‍ियन मेड‍िकल एसोस‍िएशन (IMA) की तरफ से भी कोव‍िड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

देश और दुन‍िया में कोव‍िड के मामले फ‍िर से देखने के ल‍िए म‍िल रहे हैं. चीन में कोरोना महामारी एक बार फ‍िर से पैर पसार रही है. चीन समेत छह देशों से फ्लाइट से आने वाले यात्र‍ियों की आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच की जा रही है. इंड‍ियन मेड‍िकल एसोस‍िएशन (IMA) की तरफ से भी कोव‍िड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. इस सबके बीच सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे मैसेज ने चौंका द‍िया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा को मिले नए DM

लोगों के बीच फ‍िर से लॉकडाउन की चर्चा
सोशल मीड‍िया पर शेयर की गई खबरों में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि कोव‍िड-19 से बचाव के ल‍िए देश में 15 द‍िन का लॉकडाउन लगेगा. खबरों में यह भी बताया गया क‍ि देश में लॉकडाउन लगेगा और 15 द‍िन के ल‍िए स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. खबर के तौर पर मैसेज में टीवी की स्‍क्रीन भी शेयर की गई है. इस मैसेज के फैलने से लोगों के बीच फ‍िर से लॉकडाउन की चर्चा होने लगी.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता के राजस्व गांव बनने की राह खुली, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री धामी का आभार

भ्रामक संदेश फॉरवर्ड नहीं करने की अपील
सरकार की आध‍िकार‍िक फैक्ट चेकर ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ (PIB Fact Check) की तरफ से से फैक्‍ट चेक के आधार पर बताया गया क‍ि ऐसे सभी दावे फर्जी हैं. साथ ही कहा गया क‍ि कोविड से जुड़ी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले फैक्‍ट चेक अवश्य कर लें. पीआईबी की तरफ से भ्रामक संदेश को फॉरवर्ड करने के खिलाफ आगाह किया गया है. पीआईबी ने यह ट्वीट 4 जनवरी को शाम के समय क‍िया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) पहले पैसे, फिर खेल! होटल रॉयल पैलेस के नाम पर ₹50 हजार की कथित ठगी का आरोप

पीआईबी फैक्‍ट चेक में देश के ह‍ित के ल‍िए जरूरी बताए जा रहे लॉकडाउन को पूरी तरह फर्जी बताया गया है. सरकार ने ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad